22 सफीदों 1 समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत लोक संपर्क विभाग
- फोटो : Samvad
सफीदों। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को आठ शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याएं सुनने और उन्हें प्रशासन के माध्यम से राहत दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके मूल कारणों का पता लगाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। ऐसा प्रयास किया जाए कि लोगों को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संवाद