नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एसडीएम जगदीश चंद्र ने उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि शिविर में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तहसील कार्यालय से संबंधित चार, खंड विकास एवं पंचायत विभाग से जुड़ी दो और जन स्वास्थ्य विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का अद्यतन ब्यौरा समाधान शिविर में लेकर आएं और समाधान के बाद प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान बीडीपीओ तरुण सुथार, एसईपीओ तेजवीर, बीईओ संतोष शर्मा, नगर परिषद सचिव संदीप, ब्लॉक फॉरेस्ट अधिकारी अश्वनी कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षक रीटा, तहसील कल्याण अधिकारी संतरो देवी मौजूद रहे। संवाद