फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन युवकों का रास्ता रोककर हमला करने के आठ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना से बुढ़ाखेड़ा लाठर जा रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने के आठ आरोपियों को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


21 जून को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 8 निवासी सन्नी ने कहा कि 20 जून की शाम करीब सात बजे वह और उसके दोस्त मोहित व बांगरू मोटरसाइकिल पर सवार होकर जुलाना से बुढ़ाखेड़ा लाठर जा रहे थे। बाईपास जुलाना पुल से पहले बुढ़ाखेड़ा लाठर रोड पर आकाश उर्फ आशु, मोहित उर्फ चेतक, सुमित, विकास व अन्य लड़के बाइक पर सवार होकर आए और उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर झगड़ा करने लगे। राहगीरों को आता देखकर वह सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एचसी ओमबीर ने कहा कि मामले में कार्रवाई करते हुए गुरमीत उर्फ भोलू, रितिक उर्फ बॉक्सर, गौरव, आशीष, सुमित, विकास, सचिव व मोहित उर्फ चेतक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें