फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडी कन्या महाविद्यालय में पहली बार होगा रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। रामलीला मंच तैयार। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से इस बार दशहरा समारोह को खास बनाने की तैयारी की गई है। 20 अक्तूबर को एसडी कन्या महाविद्यालय परिसर में भव्य दशहरा समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पहली बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के तीन विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि दशहरा समारोह में पुतला दहन से पहले कलाकारों की ओर से रामलीला के प्रमुख प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद होगी। दर्शकों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था रहेगी। वहीं पुरानी अनाज लोहा मंडी में 9 अक्तूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। पहले दिन मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार का मंचन किया जाएगा। इसके बाद राम जन्म सहित निर्धारित प्रसंगों की प्रस्तुति होगी। कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने सदस्यों के साथ मंच और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शहर व आसपास के लोगों से रामलीला देखने पहुंचने की अपील की। इस दौरान अश्वनी आर्य, संजय रोहिल्ला, सुभाष सिंगला, रामप्रकाश, राहुल सिंगला, सचिन शर्मा और प्रिंस धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें