15जेएनडी01-राजकीय महाविद्यालय में हुई ऑडिट में शामिल निरीक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
- फोटो : mathura
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रीन ऑडिट का आयोजन किया गया। राजकीय महाविद्यालय नारनौंद से रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. देवेंद्र लाठर, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय जींद से डॉ. संजय अरोड़ा और राजकीय महाविद्यालय जुलाना से डॉ. विजेंद्र कुमार को निरीक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया। ऑडिट के दौरान महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, कचरे के प्रभावी प्रबंधन और हरियाली को बढ़ावा देने का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षकों ने संस्थान के पर्यावरण हितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को और अधिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्राचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर अंजना धवन, पुष्पा, सविता, ममता, कमलेश, वीरेंद्र, भगवान दास, शिव कुमार, राजकमल, मनोज चहल, पूनम, रेणू और मंजीत भी मौजूद रहे।