फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार : रितु पंघाल

विज्ञापन
01जेएनडी25: जुलाना के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव मे
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर प्रवेश उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील नेहरा व स्टाफ ने नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और विद्यालय उन्हें न केवल पढ़ाई में बल्कि संस्कार और अनुशासन में भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। प्राचार्य सुनील नेहरा ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-शैक्षणिक और खेल गतिविधियां भी करवाई जाती हैं जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाती हैं। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें