फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षा व चिकित्सा से मजबूत होता है समाज

विज्ञापन
28जेएनडी06: परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का स्वागत करते हुए रघुबीर भारद्वाज व अन्य सामाजि
विज्ञापन
जींद। श्री जयराम आश्रम हरिद्वार एवं देशभर में संचालित धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का रविवार को स्वागत किया गया। पूर्व नगर पार्षद एवं ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रघुबीर भारद्वाज के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उनका अभिनंदन किया। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती का आधार शिक्षा और संस्कार हैं। जहां ईश्वर भक्ति के साथ शिक्षा का प्रसार होता है वहां विकास और समृद्धि का मार्ग स्वतः प्रशस्त होता है। शिक्षा और चिकित्सा सेवाएं सामाजिक परिवेश की सबसे प्रबल शक्तियां हैं। प्रत्येक क्षेत्र में इनकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें