फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत 20 अप्रैल से शुरू होंगे दाखिले

Thu, 23 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
education
विज्ञापन
बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने 134 ए के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों को 2017-18 के दाखिले के लिए योजना बनाई। जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता के अनुसार 10 मार्च को जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। सभी प्राइवेट स्कूलों को रिक्त सूची को नोटिस बोर्ड पर या स्कूल वेबसाइट पर 20 मार्च तक सूचना ऑनलाइन जमा करवानी होगी। जो अभ्यर्थी योग्य होगा उसकी सूची खंड शिक्षा अधिकारियों के दफ्तर में 12 अप्रैल को लगाई जाएगी। 16 अप्रैल को टेस्ट होगा जिसका परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। खंड स्तर पर पहला ड्रॉ 19 मार्च को निकाला जाएगा। अलॉट स्कूलों में दाखिला 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होंगे। बची सीटों के लिए एक मई को ड्रा निकालेगा और पांच मई तक दाखिला होगा। कक्षा 11वीं के लिए दाखिला 10वीं कक्षा के मेरिट के आधार पर होगी। यदि कोई प्राइवेट स्कूल निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला के आदेश क्रमांक 8/34-2016 पीएस(1) का उल्लंघन करता है तो उस स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें