19जेएनडी01: जलालपुर कलां गांव में महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी पूनम रानी। स्रोत: स
- फोटो : सांकेतिक
जींद। जलालपुर कलां गांव में महिला स्वास्थ्य कर्मी पूनम रानी ने नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लिंगानुपात में सुधार के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। पूनम रानी ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव किए बिना दोनों को समान अवसर और शिक्षा देनी चाहिए। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही हैं। मां, बहन और पत्नी के रूप में वे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या अनैतिक और कानूनन अपराध है। बेटियों को सम्मान और समान अधिकार देकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन और जांच पर रोक लगाने वाले पीएनडीटी अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि लिंग जांच करवाना या करना दंडनीय अपराध है। संवाद