फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

Tue, 17 Sep 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-भिवानी मार्ग पर रविवार कात में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक कर्मगढ़ निवासी रामप्रसाद की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कर्मगढ़ निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता रामप्रसाद शनिवार रात को ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। शहर से निकलते ही तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें उनके पिता रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पिता को लेकर वह नागरिक अस्पताल गए, मगर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें