उचाना। पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्थानीय विधायक दुष्यंत चौटाला, पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स की ओर से भेजी गई पांच-पांच लाख रुपये की राशि से भौंगरा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ई-लाइब्रेरी का निर्माण हुआ।
एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने इसका उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काकड़ोद गांव के बाबा जीतगर डेरे के महंत रामचंद्र गिरी ने की। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में रणपाल श्योकंद पहुंचे। सभी अतिथियों के नाम से एक-एक पौधा विद्यालय प्रांगण में लगाया गया।
एडीसी ने कहा कि दुनिया का ज्ञान पुस्तकों में है और आज हमारी पुस्तकें हाईटेक हो चुकी हैं। ई-लाइब्रेरी के माध्यम से दुनिया के ज्ञान को अर्जित करके आज युवा नई बुलंदियों को छूने में सक्षम होगा। उन्होंने प्रत्येक छात्र को एक पौधा मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाया। विद्यालय प्रभारी गुलशन कुमार एवं राम प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में पूर्व राज्यसभा सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स द्वारा एमपी लैंड से पांच लाख एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा पांच लाख रुपये ई-लाइब्रेरी के लिए प्रदान किए गए थे। यह लाइब्रेरी गांव के अन्य छात्रों के लिए भी खुली रहेगी ताकि भविष्य की विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी आसपास के सभी गांव के युवा भी कर पाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश, सरपंच सुखविंद्र, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, छबील दास, मांगेराम, राजकुमार, रेखा, संगीता, इंदिरा, शैलेंद्र, राजबाला, बिजेंद्र, सतीश, जगबीर, जगदीप, रोहताश, एसएमसी प्रधान राजबीर चहल, मंदीप, संजय, पवन, नरेश मौजूद थे।
29जेएनडी26: ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। संवाद