ई-दिशा केंद्र में काम के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : Jind
ई-दिशा केंद्र में महिलाओं और बुजुर्गों को अपना काम निपटाने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां पर अब दो लाइनें बनाई गई हैं। एक लाइन महिलाओं के लिए तो दूसरी बुजुर्गों के लिए। इसका आदेश एसडीएम राजेश राजेश कोथ ने दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं को सम्मान देना हमारा कर्त्तव्य बनता है। भीड़ के कारण बुजुर्ग व महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करने की शिकायत मिली थी, इसलिए अब इनके लिए यहां पर अलग से लाइन बनेगी। अलग लाइन होने के चलते हर काउंटर पर काम को लेकर परेशानी नहीं होगी। कृष्णा, भीम व राजा ने कहा कि वे बुजुर्ग हैं। ई दिशा केंद्र में कई बार भीड़ अधिक होने पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। अब बुजुर्गों व महिलाओं की अलग लाइन होने के चलते उनके काम होने में आसानी होगी व जल्दी घर जा सकेंगे।