फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत जनता को बताएं सत्ता में रहकर कितने करोड़ कमाए : बीरेंद्र

Tue, 30 Jul 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी36: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने उचाना विधायक एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला ईमानदारी से लोगों को बताएं कि सरकार में रहते हुए कितने हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। फिर लोग दुष्यंत की कुछ बात सुन सकते हैं, नहीं तो लोग उसकी बात नहीं सुनेंगे। बीरेंद्र सिंह सोमवार को राजीव गांधी कॉलेज उचाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी के कांग्रेस को झूठी पार्टी एवं राहुल गांधी को उनका सरगना बताने पर कहा कि नायब सिंह सैनी सीएम बनने से राहुल गांधी का मुकाबला नहीं कर सकते। जो आदमी बड़ा बनना चाहता है, राजनीतिक तौर पर उसे भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश की फौज को कमजोर करने की कोई बात है तो उसमें अग्निवीर भी एक है। अग्निवीर फौज को कमजोर करने का कारण बनेगी। आज हमारे फौजी रूस-यूक्रेन और दुनिया के दूसरे देश भी उनको बराबरी कर रहे है। अखबार में भी पढ़ा कि अमेरिका भी भारतीय सैनिकों को भर्ती करेगा। ये वे सैनिक है, जिन्होंने 15 से 20, 25 साल इस देश की सेनाओं में काम किया है। भारतीय सेना की कार्यशैली से प्रभावित हैं दुनिया के दूसरे देश। इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, संजीव डूमरखा, राममेहर दनौदा, वीरेंद्र करसिंधु, अभिमन्यु श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग, राममेहर श्योकंद, अनूप शर्मा, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, ओम सिंह वकील, कुलदीप काकड़ोद मौजूद रहे।

29जेएनडी36: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें