फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने विकास के खोखले दावे किए : बृजेंद्र

Thu, 11 Jul 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास के केवल खोखले दावे किए, जबकि धरातल पर कुछ काम नहीं किया। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बृजेंद्र सिंह बुधवार को सफाखेड़ी गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आज दुष्यंत चौटाला कह रहे हैं कि वह भाजपा की पोल खोलेंगे, यदि वह पहले ही भाजपा की पोल खोलते तो आज यह दिन नहीं आता। इनेलो व बसपा के बड़े नेताओं की मुलाकात से प्रदेश में तीसरे मोर्चा बनने के संकेत पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। जब तक चुनाव आएगा तीसरा, चौथा, पांचवां मोर्चा बनेंगे। छात्तर में सरकारी कॉलेज की बिल्डिंग नहीं बनने पर पूर्व सांसद ने कहा कि 2014 से 2019 तक बहुत काम मंजूर हुए, काफी बड़े प्रोजेक्टों के शिलान्यास हुए। जो सरकार में दो नंबर पर थे, वह दावे तो बड़े-बड़े करते थे लेकिन उचाना के लिए कुछ नहीं किया। छात्तर का सरकारी कॉलेज ही नहीं बल्कि पेगां में बनने वाला ड्राइविंग स्कूल, उचाना कलां का फोरलेन बाईपास समेत अनेकों ऐसे काम हैं, जिन पर 2019 के बाद से अब तक काम शुरू नहीं हुआ। यह पांच साल उचाना के विकास की दृष्टि से दुर्भाग्यपूर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें