फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दुष्यंत चौटाला बोले- चिकित्सकों को खुद का अस्पताल खोलने में ज्यादा लाभ, इसलिए नहीं मिल रहे चिकित्सक

Sun, 30 Apr 2023 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दुष्यंत चौटाला जींद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर रहे थे। वह बोले कि मेडिकल कॉलेज में आगे बढ़ने व सीखने के अवसर ज्यादा है। इसलिए चिकित्सक मिल जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में भर्तियों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र लिखा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हरियाणा कौशल रोजगार निगम से भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद ही नहीं पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। इसका मुख्य कारण है कि चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने की बजाय खुद का अस्पताल चलाना ज्यादा लाभदायक मानते हैं। इसके लिए सरकार ने बांड पॉलिसी में बदलाव किया था, लेकिन उसका विरोध हो गया। दुष्यंत चौटाला ने यह बात पत्रकारों से बातचीत में कही। वह रविवार को जींद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर रहे थे।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज स्टाफ को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र लिख दिया है। जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नागरिक अस्पतालों की बजाय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी नहीं होगी, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के अवसर ज्यादा हैं।

यहां सीखने को बहुत कुछ मिलता है। इसके अलावा यहां अस्पतालों की बजाय ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की भर्ती का कार्य हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कानून अपना काम कर रहा है। खिलाड़ियों को न्याय जरूर मिलेगी लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लग सकता है। सभी लोगों को कानून पर विश्वास होना चाहिए।

उचाना से ही लड़ेंगे चुनाव
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना से चुनाव नहीं लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वह यहीं से चुनाव लड़ेंगे। जींद जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां विकास के अनेक रास्ते खुलेंगे। चारों तरफ से जींद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है। जल्द ही जींद शहर को भाखड़ा से पीने का पानी मिलेगा। इसके अलावा कुछ अन्य परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें