उचाना। सुरबरा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्जनपुर की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में सुरबरा को हरा कर दुर्जनपुर विजेता बना। विजेता को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार रुपये से पुरस्कृत किया। विजेताओं को नपा चेयरमैन उचाना विकास काला ने पुरस्कार बांटे। विकास काला ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। जिस भी खेल में रूचि हो वो खेल युवा खेले ताकि उस खेल में बेहतर कर सकें। ग्राम स्तर पर युवाओं को बेहतर खेल मैदान, सुविधा मिलनी चाहिए। प्रतिभाओं की कमी ग्रामीण अंचल में नहीं है। इन प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होना जरूरी है। प्रतियोगिता के आयोजन से आपस में भाईचारे की भावना भी बढ़ती है।