फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाम से मुख्य बाजार तक कम पहुंच रहे ग्राहक

Tue, 15 Oct 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से केवल ग्राहकों को ही नहीं परेशानी होती है, बल्कि दुकानदारों को भी नुकसान होता है। त्योहारी सीजन में जाम लगने के कारण मुख्य बाजार तक ग्राहक पहुंच ही नहीं पाते हैं। मेन बाजार के बीच में जो दुकानदार बैठे हैं, उन पर ग्राहकों की संख्या कम रहती है। इसके अलावा सेल लगाने वाले दुकानदार सामान दुकान से काफी आगे निकाल लेते हैं, जिसकी वजह से बाजार में जाम लगता है। दुकानदारों ने मांग की है कि पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त हो तो त्योहार का उनको भी लाभ मिले। दुकानदारों ने मांग की है कि त्योहार के समय प्रशासन को अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन


शहर थाना से पहले बाजार की तरफ जाने वाली सड़क पर एक छोटी पार्किंग हैं। इसमें दुकानदार अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। यहां इतनी जगह नहीं है कि ग्राहक भी अपने वाहन खड़ा कर सकें। इसके अलावा शहर में कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण जाम लगता रहता है और मेन बाजार तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं। बाजार के बीच में बैठे दुकानदारों को भी उम्मीद रहती है कि त्योहार में उनका काम अच्छा चले, लेकिन जाम के कारण यहां तक ग्राहक कम पहुंचते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पंजाबी बाजार, इंदिरा बाजार, जनता बाजार, गांधी गली, तांगा चौक पर रहती है। यह बहुत भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है और आम दिनों में ही यहां परेशानी रहती है। त्योहारी सीजन में तो यहां से निकलने का रास्ता तक नहीं बचता।
हनुमान गली में जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले केशव ने कहा कि बाजार के नजदीक पार्किंग की व्यवस्था हो तो उनकी दुकान तक भी ग्राहक पहुंच जाएं। त्योहार के समय भीड़ अधिक होती है और वाहन बाजार में आने से जाम लग जाता है। ऐसे में उनकी दुकान तक ग्राहक कम पहुंच पाते हैं। बाजार के अंदर वाहन नहीं आने चाहिए। -केशव, गोस्वामी जनरल स्टोर।
विज्ञापन

मेन बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले दीपक ने कहा कि बाजार की सड़कें काफी तंग हैं। यहां जिस समय ज्यादा ग्राहक होते हैं, उस समय जाम लग जाता है। जाम का कारण बाजार के अंदर वाहन लेकर आना है। यदि पार्किंग की त्योहार के समय अस्थायी व्यवस्था हो जाए तो दुकान पर ग्राहक भी बढ़ेंगे। ग्राहकों को भी परेशानी नहीं होगी। -दीपक, हरी इम्पोरियम।
पुलिस ने लगाया नाका
पुलिस ने मेन बाजार में वाहनों के जाने से रोकने के लिए एसडी स्कूल के पास नाका लगाया है। यहां से बड़े वाहन अंदर नहीं जा सकेंगे। ऑटो से लेकर कार तक को यहां रोका जा रहा है। इन वाहनों की रोक से जाम लगने की समस्या से काफी राहत मिलेगी। इसी प्रकार पुलिस अगर बाजार के चारों तरफ नाके लगाए तो काफी हद तक दुकानदारों व ग्राहकों को भी राहत मिल जाएगी।

बाजार में जाम नहीं लगे इसकी व्यवस्था की जा रही है। बाजार के अंदर जो पार्किंग है, उसमें भी सुधार किया जाएगा। आसपास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह देखी जा रही है। ग्राहकों व दुकानदारों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें