फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में डीटीपी की कार्रवाई, 20 डीपीसी और एक निर्माण ढहाया

विज्ञापन
04जेएनडी36: उचाना की अवैध कालोनी में तोड़ा गया निर्माणधीन मकान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को उचाना की चार काॅलोनियों में कार्रवाई की। इस दौरान 20 डीपीसी व एक निर्माणाधीन मकान को गिराया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग ने पहले जिलेभर में खसरा व किल्ला नंबर जारी कर अवैध निर्माण करने व अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट खरीदने के लिए लोगों को आगाह किया था। इसके बाद अब कार्रवाई भी शुरू कर दी। इसमें पहले जींद के बस अड्डे के पास काटी गई अवैध काॅलोनी को 28 जनवरी को डीपीसी तोड़ी और उसके तीन दिन बाद ही सभी अवैध निर्माणों को तोड़कर खंडहर बनाया था, ताकि कोई अन्य व्यक्ति वहां पर जमीन खरीदकर निर्माण न करे।
अब यह कार्रवाई उचाना में पुलिस स्टेशन के आसपास काटी गई अवैध काॅलोनियों में की गई। इसमें पहले इन लोगों को नोटिस दिए थे। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें