नरवाना। सदर नरवाना पुलिस ने बिधराना गांव से एक नशा तस्कर को 2 किलो 250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिधराना निवासी अंकुश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर नरवाना पुलिस गश्त पर बिधराना गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान सूचना मिली कि बिधराना निवासी अंकुश गांजे की तस्करी करता है। वह गांजा बेचने के लिए बस अड्डे की तरफ आने वाला है। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
फोटो कैप्शन 01जेएनडी30: पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर।