11जेएनडी28: कालवा गांव में लगाए गए शिविर में मौजूद पुलिस विभाग की नशा मुक्ति टीम के सदस्य। स्रो
जींद। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ड्रग मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को कालवा गांव की तीर्थ पर एक दिवसीय नशा मुक्ति शिविर लगाया गया। इसमें टीम इंचार्ज एसआई नरेश कु मार ने कालवा गांव के प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर कैंप की शुरुआत की। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा लगाए गए इस शिविर के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर में कालवा गांव से 21 नशा पीड़ितों को दवाई दिलवाई गई।
नशा मुक्ति टीम प्रभारी नरेश कु मार ने बतलाया की टीम ने गांव में डोर टू डोर सर्वे कर अब तक 21 लोगों की पहचान की है जो ड्रग की लत से प्रभावित हैं। सभी 21 युवाओं ने उपचार के लिए अपना स्वेच्छा से उपचार शुरू करवाया। नशा मुक्ति कैंप में आयुष विभाग की डॉक्टर संदीप कु मार व फाार्मासिस्ट कुलबीर ने नशा पीडि़त मरीजों की काउंसलिंग व उपचार शुरू किया। इस अवसर पर सरपंच सिलेंद्र और युवा संगठन प्रधान अजय कु मार ने पुलिस द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की सराहना कर शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।