30जेएनडी20-राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता के मेधावी विद्यार्थियों
पिल्लूखेड़ा। एमजे राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह की अध्यक्षता में नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 छात्राओं ने भाग किया। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर और प्रभावी नारों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। प्राचार्य ने कहा कि नशा पूरे समाज के लिए घातक है। यह केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और परिवार को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को इस अभिशाप से बचाने के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन समय की मांग है। इस अवसर पर रमेश कुमार, सुरक्षा, संजीव कुमार भी मौजूद रहे।