फोटो 4विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते शिक्षक। स्रोत संस्था
नारनौल। राकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल में नशा मुक्त अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। नशा मुक्त अभियान की प्रभारी डाॅ. रेखा कुमारी ने कहाकि नशा आज युवाओं के लिए सबसे बड़ा अभिशाप बन चुका है। युवाओं को विकास में सहयोग करना चाहिए। संवाद