जींद। हिट एंड रन कानून के विरोध में ऑल चालक व मलिक एकता मंच जींद का खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहा धरना सोमवार को 23वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता धर्मवीर खटकड़ ने की।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में चल रहे ड्राइवर, ट्रांसपोर्टर व मालिकों के आंदोलन की बीजेपी सरकार लगातार अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। धरने में मौजूद लोगों ने सरकार से मांग की कि आगामी बजट सत्र में ड्राइवर विरोधी हिट एंड रन रूपी काले कानून को रद्द किया जाए।
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के राज्य प्रधान मोहम्मद सरताज को तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाए और उनके ऊपर बनाए गए झूठे मुकदमे रद्द किए जाएं। मोहम्मद सरताज को भाजपा सरकार ने ड्राइवर के आंदोलन को दबाने के लिए झूठे मुकदमे बनाकर जेल में डाला हुआ है जिसे ड्राइवर समाज सहन नहीं करेगा। ड्राइवरों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ड्राइवरों की आवाज को दबाना चाहती है। इस अवसर पर सीटू के राज्य उपप्रधान महावीर पेगां, राज्य सचिव प्रदीप शर्मा, सीटू के जिला उपप्रधान का. रमेश चंद्र, जिला सचिव कपूर सिंह, उचाना ट्रक यूनियन के प्रधान ईश्वर श्योकंद, नरेंद्र खर्ब, धर्मपाल शर्मा, राजेश प्रधान, आजाद पांचाल, बलराज शर्मा, प्रधान कृष्ण चहल, प्रधान रविंद्र, सत कुमार, परमजीत चोपड़ा मौजूद रहे।
29जेएनडी31-खटकड़ टोल पर हिट एंड रन कानून के विरोध में धरना देते ड्राइवर और अन्य संगठनकर्ता। स्व