फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैफिक लाइट की सीमा लांघ हादसा कर रहे वाहन चालक

Fri, 12 Apr 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी01 : पटियाला चौक पर लगी रेडलाइट। संवाद
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक पर दो महीने से ट्रैफिक लाइट लगी हुई हैं, मगर यहां से गुजरने वाले वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सिग्नल लाल होने के बाद भी लोग नहीं रुक रहे हैं। इसकी वजह से यहां पर जाम भी लग रहे हैं। यदि लालबत्ती पार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाय तो यहां पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकता है। अब प्रशासन यहां पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाएगा और रेडलाइट जंप करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

पटियाला चौक शहर का सबसे बड़ा चौराहा है। यहां से पंजाब, हिसार, करनाल, चंडीगढ़ की तरफ वाहन आते-जाते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन जाने के लिए भी यही मुख्य रास्ता है। इस कारण यहां वाहनों की भीड़ ज्यादा रहती है। यहां पहले ट्रैफिक लाइट लगी हुई थी, मगर वह खराब हो गई थी।
ट्रैफिक लाइट के बावजूद वाहन चालक रुकने का नाम नहीं लेते थे। अब दो महीने पहले फिर से लाखों रुपये खर्च करके ट्रैफिक लाइट कोठीक करवाया गया है, लेकिन वाहन चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया की गाड़ी को रेड लाइट जंप कर आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और डिप्टी सिविल बाल-बाल बच गए। वाहन चालकों को चालान कटने का भी डर नहीं होता है। यदि यहां पर रेडलाइट जंप करने पर चालान काटने की व्यवस्था हो जाए तो काफी हद तक यातायात व्यवस्था ठीक हो सकती है।

12जेएनडी01 : पटियाला चौक पर लगी रेडलाइट। संवाद

12जेएनडी01 : पटियाला चौक पर लगी रेडलाइट। संवाद

12जेएनडी01 : पटियाला चौक पर लगी रेडलाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें