फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तबीयत खराब होने पर दवा लेने गया चालक, ट्रैक्टर चोरी

Sat, 21 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लखमीरवाला से ट्रैक्टर चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लखमीरवाला गांव निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वह अपना ट्रैक्टर वहीं पर छोड़कर दवा लेने के लिए जींद शहर आ गया। जब वह दवा लेकर खेत में पहुंचा तो ट्रैक्टर नहीं मिला। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें