फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीपीपी से अटैच न होने वाले पेयजल कनेक्शन काटे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला जींद में चलाए जा रहे शहरी अभियान के तहत पानी व सीवर कनेक्शन परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से लिंक न करवाने वाले उपभेाक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन के साथ परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को लिंक करने के अभियान की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में भी पेयजल व सीवरेज के कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया जा रहा है। इस अभियान में उपभोक्ताओं के कनेक्शन को घर-घर जाकर परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जा रहा है। इस दौरान कोई उपभोक्ता अपने कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के लिए सही जानकारी नहीं देता है और अपना कनेक्शन लिंक नहीं करवाता है तो विभाग द्वारा ऐसे कनेक्शनों को काट दिया जाएगा और उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को पेयजल व सीवरेज से संबंधित अगर कोई समस्या है तो वह विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर कॉल समाधान करवा सकता है। इसके साथ ही जल संरक्षण के लिए अपने नलों पर टोंटियां लगाएं। इससे पूर्व जुलाना खंड समंवयक सोमलता सैनी व पिल्लूखेडा खंड समंवयक सुरेंद्र दुग्गल ने टीम को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के घर काफ ी दिनों से बंद है या जो उपभेाक्ता शहर छोड़कर जा चुके हैं या जिन उपभेाक्ताओं की काफी प्रयास के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्हें सर्वे में अन्य में डालने का भी विकल्प है।
बॉक्स
सर्वे में सफीदों अव्वल, जींद पिछड़ा
जिला में करवाए जा रहे शहरी सर्वे में अब तक 42.73 प्रतिशत सर्वे का कार्य संपन्न हो चुका है। इसमें सफ ीदों शहर में सबसे ज्यादा 93.97 प्रतिशत व जींद में सबसे कम 30.89 पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया गया है। इसके अलावा उचाना में 62.29, जुलाना में 49.49 व नरवाना शहर में 34.74 प्रतिशत पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया गया है ।
विज्ञापन

बाक्स
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करवाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसमें सभी उपभोक्ता सहयोग देकर कार्य को शीघ्र पूरा करवाएं। जो उपभोक्ता पीपीपी से कनेक्शन लिंक नहीं करवाते उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कनेक्शन को भी काटा जाएगा।
विज्ञापन

-रणधीर मताना, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य विभाग।
फोटो कैप्शन
28जेएनडी08: उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए रणधीर मताना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें