फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिया ड्रिल प्रशिक्षण

विज्ञापन
34-रोहतक के एसआरएस स्कूल में दो हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण लेती में ड्रि
विज्ञापन
रोहतक। दो हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी की ओर से एसआरएस स्कूल में मंगलवार को 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया। सभी संस्थाओं के कैडेट्स ने ड्रिल मार्च पास्ट से प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। मानविका फाउंडेशन के संस्थापक यश भारतीय ने आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा सृष्टि का हर जीव निरंतर करने का प्रयास करता है। वर्तमान समय में लड़कियों के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अचानक आए किसी भी संकट का सामना करने के लिए सबसे पहले स्वयं को घबराहट से बचाएं, मन से शांत रहें, लंबी गहरी सास लें और अपने मन को शांत करें। पब्लिक स्पीकिंग का प्रतियोगिता, एसबी प्रशिक्षण व उम्दा कैडेट्स का चयन कमान अधिकारी कर्नल अमित मैथ्यू ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें