06जेएनडी06: डिप्टी स्पीकर को रक्तदान शिविर के लिए मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित करते हुए डॉ.
जींद। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला अपने माता-पिता की याद में सेवा सदन में 12 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। इसमें डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस ने बताया कि हर वर्ष की भांति वह इस वर्ष भी अपने माता-पिता की याद में तीसरा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। शिविर से पहले शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाएगा। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, पत्नी सीमा भोला व सुभाष अनेजा ने बताया कि उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्तदान करने वालों के साथ उन असहाय और जरूरतमंद लोगों की दुआएं हमेशा साथ रहती हैं, जिनके लिए उनका दिया हुआ खून काम आता है। संवाद