फोटो 16जेएनडी06-गुरु रविदास धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोस
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरु रविदास धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। सोसाइटी के प्रधान राजेश पहलवान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित कर आजादी की खुशी मनाई गई। सोसाइटी के पूर्व महासचिव दलबीर आल्याहन ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस, शहीद ऊधम सिंह, राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हजारों देशभक्तों के बलिदान की बदौलत ही आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। इस अवसर पर उपप्रधान कमल चौपड़ा, उपप्रधान महेंद्र सिंह बीबियान, कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंहमार, सतीश काजल और मंगल सिंह ग्रोवर भी मौजूद रहे। संवाद