सफीदों। सफीदों पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरीगढ़ निवासी अनीशा ने कहा कि उसकी शादी 19 जुलाई 2021 को पानीपत जिला के गांव जाटल निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग दहेज को लेकर परेशान करने लगे। जब उसने विरोध तो उसके पति सचिन, ससुर ओमप्रकाश, सास संतरो देवी, दीपक और ननद मनीषा ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।