फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

Tue, 16 Apr 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र सुविधा शुरू की है। यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन से अपना वोटर कार्ड मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकता है। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजी लॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।

डिजिटल कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड

राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर ईसीआईडाटजीओवीडाटइन पर विजिट करें। नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा। अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें