फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चरित्र पर शक में पत्नी पर तेल छिड़क कर आग लगाई

Mon, 16 Sep 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चरित्र पर शक के चलते पति ने थिनर डालकर पत्नी को आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे जेठ-जेठानी ने पानी डालकर आग बुझाई और उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। विश्वकर्मा कॉलोनी में हुई वारदात के मामले में शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दिए बयान में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी 16 अप्रैल 2016 को कॉलोनी के रहने वाले सुरेश कुमार के साथ हुई थी। उनका पति और वह मजदूरी करते हैं। उनका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। 3 सितंबर को वह घर में खाना बना रहा थी। इस दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर थिनर डालकर आग लगा दी। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसके जेठ-जेठानी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि महिला के पति सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें