फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के नाम पर महिला को तीन बार से ज्यादा थाने में न बुलाएं : सोनिया

Mon, 06 May 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी04: सखी केंद्र में आई शिकायतों व निपटारे को लेकर जांच करती वाइस चेयरमैन। संवाद।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने महिला थाने का रिकॉर्ड जांचा और जनवरी से अब तक रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के आधार पर पीड़ितों से बातकर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने थाने की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

वाइस चेयरपर्सन ने दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज करवाने वाली महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर महिला थाना प्रभारी मुकेश देवी ने कहा कि अभी तक एसा कोई केस सामने नहीं आया है। निरीक्षण के दौरान जींद की रहने वाली पीड़ित लक्ष्मी ने सोनिया अग्रवाल से मिलकर बताया कि उनकी शादी सिरसा जिले में सवा साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा है, लेकिन वह 9 महीने से मायके में रहने के लिए मजबूर है। इसके बाद वाइस चेयरपर्सन ने लक्ष्मी के पति को फोन किया, पर उसने नहीं उठाया। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि महिला के पति को सोमवार को थाने बुलाकर जल्द समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि महिला आयोग भी पीड़ित की मदद कहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जांच के दौरान मामले से संबंधित दस्तावेज जल्द मंगवा लिया करें, ताकि किसी पीड़ित महिला को दस्तावेजों के लिए बार-बार थाने न आना पड़े। वाइस चेयरपर्सन ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को जांच के नाम पर थाने में तीन बार से अधिक न बुलाया जाए। ज्यादा बार थाने में आने से पीड़ितों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जनवरी से अब तक घरेलू हिंसा के 69 मामले आए

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान वाइस चेयरपर्सन को बताया गया कि जनवरी से लेकर अब तक घरेलू हिंसा के 69 मामले आए हैं। इनमें दुष्कर्म व पॉक्सो के तीन, गुमशुदगी के 22 व अन्य दूसरे मामले हैं। निरीक्षण में सामने आया कि झज्जर जिले की पीड़ित महिला शनिवार रात को वन स्टॉप सेंटर आई थी। परिजनों से बातचीत की गई, मगर महिला ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। उसने बहन के साथ जाने की बात कही। सोनिया अग्रवाल ने वन स्टॉफ सेंटर संचालिका राजवंती के कार्य की सराहना की ।
विज्ञापन


मार्च से अब तक 318 शिकायतें दर्ज

महिला थाना की एसएचओ ने वाइस चेयरपर्सन ने बताया कि महिला पुलिस थाना में जनवरी से लेकर अब तक 318 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इनमें से 312 का निपटारा किया जा चुका है। इसके अलावा एसपी थाने से जो शिकायतें महिला थाना में दर्ज होती हैं उनकी संख्या 283 हैं। इनमें से 265 का निदान हो चुका है। अभी छह शिकायतें लंबित हैं, उन्हें भी 10-15 दिन में निपटा दिया जाएगा।

05जेएनडी04: सखी केंद्र में आई शिकायतों व निपटारे को लेकर जांच करती वाइस चेयरमैन। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें