फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया से घबराएं नहीं सावधानी बरतें : डीसी

Thu, 21 Sep 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। डेंगू और मलेरिया को लेकर आमजन घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें। सफाई के साथ सतर्कता बरत कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। ये बातें डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहीं हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया को लेकर जिले के विद्यालयों सहित विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर तथा मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। पानी की टंकी तथा घरों के अंदर साफ पानी जमा करने के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय को अपनाने, विद्यालय में डेंगू पर आधारित कुछ विशेष गतिविधि जैसे क्विज, ड्रॉइंग कंपटीशन इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में सूखा दिवस मनाएं और पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द डेंगू के लक्षण हैं। इसके अलावा त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना भी डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें