07जेएनडी33-राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े मेें बनाए हुए पोस्टर दिखाते हुए छात्राएं। संवाद
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। इसमें सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आपकी आंखें दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि दे सकती हैं, इसलिए नेत्रदान करें।कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग और भाषण का भी आयोजन हुआ। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, प्राचार्य रोशन लाल, डॉ. सविता, नर्स ज्योति एवं जगदीप मौजूद रहे। संवाद
07जेएनडी33-राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े मेें बनाए हुए पोस्टर दिखाते हुए छात्राएं। संवाद