फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को शौच मुक्त बनाने के लिए प्रथम श्रेणी के 52 अधिकारियों के कंधे पर जिम्मेदारी

विज्ञापन
मनोहरपुर गांव में खुले में शौच जाने वाले लोगों से बातचीत करते मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलजीत सिंह नैन। - फोटो : bu
विज्ञापन
 जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति तैयार कर जिले के प्रथम श्रेणी के 52 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रथम श्रेणी के प्रत्येक अधिकारी को चार से छह गांव दिए गए हैं। अब ये अधिकारी आवंटित गांवों में जाकर लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए ग्राम सभाओं की बैठकें, स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा में शौचालयों की उपयोगिता बताने, घर-घर शौचालय बनवाने और उनके प्रयोग को लेकर जागरूकता की मुहिम शुरू की गई है। सहकारी वीटा मिल्क प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलजीत सिंह नैन को मनोहरपुर, खेड़ी तलौडा, दालमवाला और सिवाहा गांव दिए गए हैं। मिल्क प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुबह पांच बजे मनोहरपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गांव के चारों तरफ घूमकर खुले में शौच जाने वाले 97 लोगों से बातचीत की। इनमें महिलाएं, बच्चे व पुरुष भी शामिल थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें बताया कि खुले में शौच जाने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। इन बीमारियों को रोका जा सकता है। गांव में इस अभियान को आगे बढ़ाने में दीपक, मोहन, राहुल समेत 15 लोग स्वेच्छा से शामिल हो गए। उन्होंने गांव के चारों तरफ घूमकर खुले में शौच जाने वाले लोगों को बताया कि यह हम सब के लिए शर्म की बात होती है हम अपनी माता-बहनों को अपने घरों में शौचालय उपलब्ध नहीं करवा पाएं हैं। इस टीम में गांव के सरपंच दिलबाग, ग्राम सचिव पवन, कंसलटेंट इंद्र सिंह, गांव के सभी नंबरदार शामिल हुए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मनोहरपुर गांव में लगभग 715 घर हैं। इनमें से सिर्फ 87 ऐसे घर बचे हैं जिनमें शौचालय नहीं बने हैं। इन घरों में भी शौचालय बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। गांव के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों के रख रखाव व उनके प्रयोग बारे भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए गए। कार्यक्रम में कलस्टर मोटीवेटर नीलम व रीना भी मौजूद रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें