फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से संबंध रखने वाले को वोट न करें वोट : स्वामी रामवेश

Mon, 13 May 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी01: मासिक वैदिक सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी रामवेश। संवाद
विज्ञापन
जींद। महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम में रविवार को स्वामी रामवेश की अध्यक्षता में मासिक वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान पं. सुरेशचंद्र शास्त्री, विद्यासागर शास्त्री, रणबीर सिंह आर्य व मंजीत सिंह शास्त्री ने प्रवचन सुनाए।
विज्ञापन


स्वामी रामवेश ने देश की राजनीति को बिखरते हुए देखकर कहा कि अब काफी संयम की जरूरत है। राजनीतिक लोगों को कई कदम आगे बढ़कर चलना होगा। उन्होंने आर्य समाज के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव में सही आदमी का चुनाव करें। एक अन्य प्रस्ताव पास कर नशा तस्कर से बचने के लिए कहा। राजनीति का स्वच्छ स्वरूप बनाने के लिए नशे से संबंध रखने वाले व्यक्ति को वोट न दें। प्रदेश के बिगड़ते हालात को देखते हुए ऐसे कठोर निर्णयों पर अमल करना जरूरी है।
पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि बारीक से बारीक विद्या योग दर्शन में उपलब्ध है। राजनीतिक लोगों को भी इस पर अमल करना चाहिए। अष्टचक्र, नवद्वार आदि नाड़ी तंत्र का वर्णन करते हुए योग दर्शन के विषयों पर प्रकाश डाला। मंजीत शास्त्री ने हवन करवाकर इसका महत्व बताया। विद्यासागर शास्त्री व रणबीर आर्य ने भजनों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अंत में लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह मलिक, पानगिरी गोस्वामी, राजेंद्र सिंह मलिक, महेंद्रपाल आर्य, सतबीर सिंह आर्य, रामनिवास फौजी, बिमला आर्या व अनामिका आर्या मौजूद रहीं।

12जेएनडी01: मासिक वैदिक सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी रामवेश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें