12जेएनडी17-प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र रामराय के बाहर वेतन नहीं मिलने पर रोष प्रकट करते हुए एनएच
जींद। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई की ओर से आठ अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम सिविल सर्जन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया था। इसमें एनएचएम कर्मचारियों के चार माह से बकाया वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर चरणबद्ध आंदोलन करने बारे चेतावनी दी गई थी। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने दों घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपने कार्य स्थल के कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र वत्स ने सरकार एनएचएम कर्मचारियों के इस सांकेतिक आंदोलन को हलके में नहीं लें और जल्द से जल्द वेतन को जारी करवाए। इस अवसर पर पिंकी, हरदीप, मंजू, संध्या, उषा, जोगिंद्र, रोहताश, पूनम, कुशल वीर, जयप्रकाश, मनजीत, राजेश, प्रमिला, अनूप, मोहन, आशीष, अनीता, मुकेश, रीना, स्नेहलता भी मौजूद रहे। संवाद