फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा और बेटी में भेदभाव न करें : डॉ. कुलदीप

Thu, 10 Jul 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी01-जीतगढ़ गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के तहत सब सेंटर रुपगढ़ के गांव जीतगढ़ में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देश अनुसार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि बेटे और बेटी में भेदभाव न करके समानता का अधिकार दें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए बनाई गई योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटा-बेटी में समानता लाना, लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें लड़कियों को शोषण से बचाना कर सही-गलत के बारे में अवगत कराना है। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी मुकेश रानी, मूर्ति देवी, कृष्णा, अंजू, कमलेश, भरपाई, सुनहरी, कमला, पिंकी, सुशीला, जय भगवान, रोशन, नाथू राम, शमशेर और प्रेम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें