फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएन मॉडल स्कूल का हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

विज्ञापन
14जेएनडी11: डीएन मॉडल स्कूल का बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी मनाते हुए विद्यार्थी व स्कूल स् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में डीएन मॉडल स्कूल के सभी 90 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे जबकि 55 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा भूमिका ने 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्षा ने 488 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि खुशी और नैतिक ने संयुक्त रूप से 485 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने गणित, सामाजिक विज्ञान, संगीत और अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी गुप्ता और उपप्राचार्या रुचि गुप्ता ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया। निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें