फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच शुभ योग में मनेगी दीपावली, यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Sat, 11 Nov 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फूलों और सजावटी सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। इस बार रविवार को दीपावली पर पांच तरह के राजयोग का संयोग रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न में की जाती है। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए दो शुभ मुहूर्त रहेंगे।
पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा, जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त निशीथ काल में होगा। प्रदोष काल का मुहूर्त सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक रहेगा। इसके बाद दिवाली का रात को महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

निशीथ काल का मुहूर्त रात 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि लगभग 52 मिनट की होगी। इस बार दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सौभाग्य योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। इस योग में दिवाली पूजा और शुभ कार्य करने पर भाग्य में वृद्धि और सुख-समृद्धि आती है।
शनिवार को छोटी दीपावली श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ सुबह ही बाजार में पहुंचना शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही बाजार में भीड़ उमड़ गई। बाजार में ऐसी कोई दुकान नहीं थी, जहां ग्राहक नहीं हों। दुकानदारों ने बिक्री बढ़ाने के लिए अनेक ऑफर ग्राहकों को दिए।
बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए हर दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे सेल लगाई हुई थी। सेल पर मौजूद लड़के आवाज लगा रहे थे। कहीं हर माल सौ-सौ रुपये तो कहीं 150-150 रुपये की आवाजें लगा रहे थे। कहीं एक कमीज के साथ एक गिलास मुफ्त मिल रहा था तो कहीं कूपन सिस्टम के माध्यम से लोगों को रिझाया जा रहा था।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम
दिपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। पुलिस कर्मचारी बाजार, शहर के सभी चौराहों पर सुबह से ही तैनात रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बाजार व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त को बढ़ाया गया था। बाजार में लोगों की भीड़ व आवाजाही रोकने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन

बाजार के अंदर कोई वाहन प्रवेश न कर सके, इसके लिए शहर थाने के सामने ही रस्सी लगा कर नाकाबंदी की हुई थी। बाजार के सभी मुख्य रास्तों रानी तालाब, फव्वारा चौक, शिव चौक की तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें