फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग बनाएगा पीपीपी के आधार पर 358 बुजुर्गों की पेंशन

विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में जानकारी लेने आए बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से जिला के 358 बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। फरवरी के बाद अब समाज कल्याण विभाग को मुख्यालय ने 358 बुजुर्गों की पीपीपी के आधार पर पेंशन बनाने के लिए सूची भेजी है। हालांकि फरवरी माह में आई 299 बुजुर्गों की सूची के आधार पर विभाग ने पेंशन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग ने अब इस सूची के आधार पर बुजुर्गों की पेंशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग के कर्मचारी अब सूची में आए बुजुर्गों के फोन नंबर के आधार पर उनसे संपर्क कर उनके दस्तावेज एकत्रित कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय के अंदर इन बुजुर्गों को विभाग द्वारा दिए जाने वाले सम्मान भत्ते का लाभ मिल सके , हालांकि कुछ बुजुर्गों की सूची में मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने के मामले भी सामने आ रहे हैं,लेकिन विभागीय कर्मचारी इन बुजुर्गों के दस्तावेजों को घर से ही मंगवाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि कोई भी बुजुर्ग इस सूची में निर्धारित समय के अंदर पेंशन मिलने से वंचित न रहे।
अब हर महीने की पांच तारीख को मिलेगी सूची
समाज कल्याण विभाग को अब हर महीने की पांच तारीख को मुख्यालय से जिले में पीपीपी के आधार पर बनने वाली बुजुर्गों की पेंशन बनाने की सूची मिलेगी। हालांकि इस बार पांच माह के बाद दूसरी सूची मिली है। अब पात्र बुजुर्गों को पेंशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर बनेगी सभी बुजुर्गों की पेंशन
समाज कल्याण विभाग को इस बार मुख्यालय से 358 बुजुर्गों की सूची पेंशन के लिए मिली है। विभागीय कर्मचारी पेंशन के लिए अपने अपने खंडों के अनुसार बुजुर्गों से संपर्क कर उनके दस्तावेज जमा करवा रहे हैं, ताकि सभी को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

-सरोज ढांडा, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें