जींद। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी के जींद कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने की। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।
कंबोज ने कहा कि क्रीमिलेयर की आय सीमा को छह से बढ़ाकर आठ लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायब तोहफा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी श्रेणी की रिक्त सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 से 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंदरनाथ शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय नहीं बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं।
इस दौरान कर्णदेव कांबोज ने भाजपा ओबीसी के जिला अध्यक्षों की घोषणा की। इसमें धीरज सैनी को जींद, रमेशपाल नोहनी को पंचकूला, संदीप वर्मा को अंबाला, नरेश सैन को यमुनानगर, कर्म सिंह बिट्टू को कुरुक्षेत्र, डाॅ. राजबीर आर्य सैनी को करनाल, मुकेश राठौर को कैथल, कृष्ण रोहिल्ला को पानीपत, श्याम सुंदर करगवाल को सोनीपत, प्रवीण कश्यप को रोहतक, सज्जन यादव को झज्जर, नीरज प्रजापति को भिवानी, बक्शी सैनी को चरखीदादरी, रत्न सैनी को सिरसा, डाॅ. विनोद स्वामी को हिसार, प्रेम मौर्य को रेवाड़ी, सुरेंद्र सैनी को फतेहाबाद, शारदा यादव को महेंद्रगढ़, अशोक स्वामी को पलवल, नंद किशोर बघेल को फरीदाबाद, सरिता जांगिड़ को गुरुग्राम, महेंद्र सिंह को नूंह का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
07जेएनडी09: दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक की शुरूआत करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णद