सभी विभागों को डीसी ने समझाई उनकी जिम्मेदारी और दिया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को एकलव्य स्टेडियम में मनाया जाएगा। इसमें ध्वजारोहण व मार्च पास्ट सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी संबंधित विभाग तैयारी में जुट गए जाएं। डीसी वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह स्थल पर सुबह 8.58 बजे मुख्यातिथि का आगमन होगा और नौ बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा। मार्च पास्ट की टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरेंगी। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस की अंतिम रिहर्सल होगी।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तैयार करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भव्य बनाया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग को समारोह स्थल पर मुख्य मंच के सामने रंगोली बनाने, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को समारोह में व्यवस्था प्रबंधन के लिए जरूरी स्थानों पर बैरिकेड लगाने एवं स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, जींद एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल दून, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, सफीदों एसडीएम मनीष फोगाट, जुलाना एसडीएम अजय कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन मौजूद रहे
।
01जेएनडी04: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इम