जींद। जिला के आमजन की शिकायतों और समस्याओं के समाधान को लेकर जिला परिवाद व कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 29 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे डीआरडीए हॉल में होनी निश्चित हुई है। यह बैठक पहले सुबह 10 बजे होनी थी। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे। बैठक के दौरान एजेंडे में शामिल समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।