10जेएनडी22-यशोदा आर्या को सम्मानित करते हुए डीईओ सुमित्रा देवी। स्रोत स्वयं
जींद। ऑल इंडिया सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडल विजेता केमिस्ट्री अध्यापिका यशोदा आर्या को जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा ने सम्मानित किया। दो दिन पहले चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यशोदा आर्या ने ट्रेडिशनल और रिदमिक पेयर इवेंट में भाग लेते हुए दो गोल्ड मेडल जीते हैं। स्पर्धा में देशभर से सरकारी विभागों में काम करने वाले 350 महिला पुरुष भाग ले रहे थे। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने वाली केमिस्ट्री टीचर यशोदा को सोमवार को जींद पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा ने बधाई दी। यशोदा आर्या आठ साल की उम्र से ही योगा का अभ्यास कर रही हैं और वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 12 मेडल जीत चुकी हैं।