फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में फल वितरित करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति व मानव कल्याण आश्रम के सदस्य।
विज्ञापन
जींद। मानव उत्थान सेवा समिति व मानव कल्याण आश्रम की ओर से शनिवार को सतपाल महाराज की प्रेरणा से महात्मा संजीवनी बाई व सावित्री बाई के दिशा-निर्देशन में नागरिक अस्पताल में फल वितरित किए। समिति सदस्यों की अगुवाई डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला व डॉ. मनजीत ने की। महात्मा संजीवनी बाई ने कहा कि संस्था आध्यात्मिक कर्म के अनुसार सामाजिक कार्य समय-समय पर करती है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, गरीब बच्चों की मदद, जरूरतमंद बच्चों को समय-समय पर स्टेशनरी उपलब्ध करवाई जाती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सामाजिक संस्था की ओर से नागरिक अस्पताल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों का सहयोग किया जाता है। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की हौसला अफजाही भी होती है। इस अवसर पर सुरेश, रमेश, पालाराम, अंकित रमेश कुमार, सोनू, लक्ष्मीनारायण, राजबाला, हरिमोहन, रविंद्र, शकुंतला, बसंत कुमार, रामफल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें