14जेएनडी20: स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर खुशी मनाते हुए विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ। स्रोत
जींद। न्यू हांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशासक सुनील शांडिल्य ने सम्मानित किया। छात्र दिशांत ने 500 में से 491 अंक (98.2 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विनय ने 487 अंक (97.4 प्रतिशत) लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि तनीश ने 471 अंक (94.2 प्रतिशत) हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुनील शांडिल्य ने बताया कि विद्यालय के 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जबकि शेष सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। संवाद