14जेएनडी24-आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घसो खुर्द में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए स्ट
उचाना। चरखी दादरी में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घसो खुर्द की छात्रा दिशा पुत्री प्रेम कुमार ने अपने प्रतिभा के दम पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. विशाल अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय में नर्सरी शुरू हुई थी। कोच सुलोचना, वीरेंद्र व अमित के नेतृत्व में छात्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुनील दत्त, संदीप कुमार, संदीप श्योकंद, मनोज कुमार, आशीष कुमार, प्रवीण, भावना, आशा व पुष्पा मौजूद रही। संवाद