फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चाचा की मौत की रंजिश में की दिव्यांग सुनील की हत्या

Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। तलोडा में दिव्यांग सुनील की हत्या के मुख्य आरोपी तलोडा निवासी प्रदीप उर्फ लुका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोलह साल पहले सड़क हादसे में चाचा की मौत हो गई थी। इसमें सुनील घायल हुआ था। सुनील को क्लेम की राशि मिल गई थी जबकि उसके चाचा के परिवार को कुछ नहीं मिला था। इसी रंजिश को लेकर उसने एक अन्य के साथ मिलकर सुनील की हत्या की थी।
उसने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की रात सुनील को फोन कर ढाठरथ रोड पर बुलाया था और वहां पर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी प्रदीप उर्फ लुका ने पुलिस को बताया कि लगभग 16 साल पहले एक दिन सुनील और उसके चाचा रमेश ने शराब पी थी। फिर दोनों कार में बैठकर गांव तलोडा आ रहे थे। कार को उसका चाचा रमेश चला रहे थे। शराब के नशे में सुनील ने चलती कार का स्टेयरिंग पकड़ ली थी जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें उसके चाचा रमेश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सुनील की टांग कट गई थी। इसमें सुनील को क्लेम मिल गया था जबकि उसके चाचा के परिवार को क्लेम नहीं मिल पाया था। इस हादसे के बाद से ही वह सुनील से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन


बॉक्स

28 सितंबर की सुबह मिला था खून से लथपथ शव

तलोडा गांव से ढाठरथ रोड पर 28 सितंबर सुबह दिव्यांग सुनील का खून से लथपथ शव मिला था। उसके सिर और मुंह पर गहरी चोट के निशान थे। पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली थी। सुनील (38) पानीपत के गांव सताना का रहने वाला था और वह कई वर्षों से अपनी मां के साथ मामा के घर तलोडा में रहता था। 27 सितंबर रात लगभग पौने नौ बजे खाना खाकर ढाठरथ गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर घूमने गया था। अगले दिन सती माता मंदिर के पास उसका शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बॉक्स

अक्सर मारने का करता था इशारा, नहीं समझ पाया सुनील

सुनील और आरोपी प्रदीप उर्फ लुका अक्सर बैठकर शराब पीते थे। प्रदीप मजदूरी करता था और शाम को शराब पीते थे। वह शराब पीते समय अक्सर कहता था कि हाम मानस न मार दिया करां.. लेकिन सुनील उसके मंसूबों को भांप नहीं पाया। घटना के दिन भी सुनील ने ठेके से शराब लेते समय प्रदीप उर्फ लुका को देख लिया था। फिर प्रदीप उर्फ लुका ने फोन कॉल कर सुनील को शराब पीने के बहाने ढाठरथ रोड पर बुला लिया। वहां पर प्रदीप उर्फ लुका अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर ईंटों से हमला कर सुनील की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वर्जन

सुनील की हत्या करने का मुख्यारोपी गांव का ही प्रदीप उर्फ लुका निकला। उसने अपने साथी के साथ मिलकर वर्षों पुरानी रंजिश में सुनील की हत्या की थी। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथी बारे पूछताछ की जाएगी।-विनोद कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें